उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 11, 2024

Select your Top Menu from wp menus

उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले कोश्यारी नैनीताल के सांसद रह चुके हैं। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी रविशंकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें यहां का नया राज्यपाल बनाया गया है।
वहीं, कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले हिमाचल के राज्यपाल के तौर पर कार्य कर रहे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने से मना कर दिया था। तब भी माना जा रहा था कि आने वाले समय में पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। उत्तराखंड की अंतरिम सरकार के दूसरे मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर नियुक्त किये जाने से राज्य के हिस्से में एक ओर बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है।
भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड की पहली नित्यानंद स्वामी सरकार में ऊर्जा मंत्री के रूप में शामिल रहे। नौ नवंबर 2000 को उत्तराखंड देश का 27 वां राज्य बना। पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी केवल 10 महीने ही मुख्यमंत्री रहे। पार्टी के भीतर विवाद के बाद अक्टूबर 2001 में भाजपा आलाकमान ने कोश्यारी को स्वामी के उत्तराधिकारी के रूप में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी। कोश्यारी को केवल पांच महीने ही मुख्यमंत्री के रूप में मिले क्योंकि 2002 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पराजित कर कांग्रेस सत्ता में आ गई। 2007 के चुनाव में भी कोश्यारी मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे, लेकिन तब भाजपा ने भुवन चंद्र खंडूड़ी को उन पर तरजीह देकर उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना दिया। इसके बाद कोश्यारी प्रदेश संघटन के मुखिया के बाद राज्यसभा सदस्य बने। 2014 में कोश्यारी नैनीताल सीट से लोकसभा सदस्य बने। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने खुद ही चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *