देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस पर, फिक्की फ्लो के उत्तराखंड चैप्टर ने आज प्रकृति के साथ संगत स्थायी आजीविका बनाने की जरूरत पर जोर देने के लिए वेबिनार‘ बैक टू नेचर‘ का आयोजन किया। सामाजिक कार्यकर्ता, वनस्पति विज्ञानी, हिमालयी पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण संगठन के संस्थापक और पद्मश्री अवार्डी डॉ. अनिल प्रकाश जोशी वेबिनार के मुख्य अतिथि थे। फिक्की फ्लो की स्टेट चेयरपर्सन किरन भट्ट ने बताया कि इस वेबिनार में देशभर के 17 फिक्की फ्लो चैप्टर और 4 वाई फ्लो चैप्टर ने भाग लिया।