पिता ने बनाया सौतेली बेटी को हवस का शिकार | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 05, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पिता ने बनाया सौतेली बेटी को हवस का शिकार

उधमसिंह नगर रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पिता ने अपनी ही 12 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने बताया की क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर में बताया कि वह अपने पति के साथ रहती थी। ये उसकी दूसरी शादी थी। उसके पुराने पति से उसकी 12 साल की बेटी है। महिला ने बताया कि उसके दूसरे पति ने उसकी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर वो उसे जान से मारने की धमकी देता था।
बेटी के गुमसुम रहने पर उसकी मां ने कारण पूछा तो उसने आपबीति सुनाई। जिसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी के अनुसार मामला को लेकर सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *