उत्तरी हरिद्वार में भाजपा की बढ़त पर खुशी जताई | Jokhim Samachar Network

Saturday, July 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

उत्तरी हरिद्वार में भाजपा की बढ़त पर खुशी जताई

हरिद्वार उत्तरी हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिलने पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। सप्तऋषि मंडल के अध्यक्ष तरुण नैयर के साथ कार्यकर्ताओं ने दूधाधारी चौक पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में यह जीत हुई है। बताया कि सप्तऋषि मंडल में कांग्रेस को 5763 वोट मिले जबकि भाजपा को 21168 वोट मिले। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद अनिल मिश्रा, विनीत जोली, मंडल महामंत्री देवेश ममगईं, युवा मोर्चा नेता विदित शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम माकन, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मुकेश पुरी, युवा नेता आकाश भाटी, मीडिया प्रभारी विकल राठी, वीरेंद्र सेमवाल, केतन सहगल, राजेश पुरी, आकाश चौहान, मोहित वर्मा आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *