हर नन्हा है बाल कन्हैया, धूम धाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

हर नन्हा है बाल कन्हैया, धूम धाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी

डोईवाला (आसिफ हसन) देश में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े धूम धाम से मनाया गया है। मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रोग्राम का भी आयोजन हुआ तो वहीं लोगो ने अपने बच्चो को कृष्ण और राधा के कपड़े पहना कर फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल किए।
भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण का द्वापर युग में बुधवार के दिन रोहिणी नक्षत्र में भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्म लिया था। भगवान कृष्ण तीनों लोकों के तीन गुण सतगुण, रजगुण और तमोगण में से सतगुण विभाग के प्रभारी हैं।
भगवान कृष्ण में जन्म से ही सिद्धियां मौजूद थीं। उनके पिता वसुदेव और माता देवकी के विवाह के समय जब मामा कंस अपनी बहन देवकी को ससुराल पहुंचाने जा रहे थे, तभी एक आकाशवाणी हुई। जिसमें बताया गया कि देवकी के आठवें पुत्र के हाथों कंस का वध होगा। इसके बाद वसुदेव और देवकी को कंस ने कारागार में डाल दिया। अष्टमी के दिन रात्रि 12 बजे कंस की कारागार के सभी ताले टूट गए और सभी सैनिक गहरी नींद में सो गए। आकाश में घने बादल छा गए और भयंकर बारिश होने लगी। इसके बाद कृष्णजी का जन्म हुआ। भगवान के जन्म के लिए जिस नक्षत्र और समय को चुना गया, वह काफी मायनों खास है। तो वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी,हरीश रावत,मोहित उनियाल,हेमा पुरोहित,सागर मनवाल,गौरव चौधरी, जीतेंद्र नेगी,नरेंद्र नेगी आदि ने कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाए दी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *