मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। | Jokhim Samachar Network

Monday, May 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

 मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन तथा उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष शिव दुबे, महामंत्री लोकेश देवी, कोषाध्यक्ष कलावती चन्दोला, जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन से चित्रकला, लक्ष्मी पन्त, रंजना गुलेरिया, मनीषा राणा तथा सुनीता रावत, उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन से मोनिका उपस्थित रहे।

बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
पौड़ी  राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस पर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। पोलियो की खुराक पीने से छूटे हुए बच्चों को 4 से 9 मार्च घर-घर जाकर खुराक पिलाई जाएगी। रविवार को जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर जिलेभर में 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई गई। जिला अस्पताल में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। उन्होंने सभी से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा.एसडी, सीएमएस डा.केए तिवारी, डा.पंकज जुयाल, नरेंद्र, नागेंद्र रावत, विधी भंडारी, सौरभ आदि शामिल रहे।

कंडोलिया थीम पार्क के बाहर जमा बरसाती पानी से हुई दिक्कतें
पौड़ी दो दिन से हो रही बारिश से रविवार को भी आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से शहर के कंडोलिया थीम पार्क के सामने पौड़ी-सर्किट हाउस मार्ग में जलभराव होने से लोगों को आवाजाही करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *