डीएम ने ली वर्षा ऋतु के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं की समुचित व्यवस्था किये जाने के संबंध में बैठक | Jokhim Samachar Network

Saturday, July 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

डीएम ने ली वर्षा ऋतु के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं की समुचित व्यवस्था किये जाने के संबंध में बैठक

देहरादून जनपद में वर्षा ऋतु के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं की समुचित व्यवस्था किये जाने के संबंध में जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर निकाय, ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षाऋतु के दौरान जलभराव न हो इसके लिए नगर निगम, नगर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नदी नालों की सफाई कार्य ससमय कर लिया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था हेतु जिला पंचायतीराज अधिकारी को कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर निकायों को सिंगलयूज प्लास्टिक के विरूद्ध प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, जिला पंचायती राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला पंचायत देहरादून से गणेश कुमार भट्ट, सहित नगर निगम देहरादून, नगर निकास विकासनगर, हरर्बटपुर, सेलाकुई, डोईवाला मसूरी के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *