गरीब और बेसहारा 150 परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

गरीब और बेसहारा 150 परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया

ऋषिकेश। गरीब और बेसहारा परिवारों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। यहां गैर सरकारी संगठनों ने संयुक्त रूप से 150 परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया। ये अनाज वितरण कार्यक्रम तीन दिन तक चलाया गया। सेवा चाइल्ड (कैलिफोर्निया) और अखिल भारतीय महिला एवं बाल विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ो परिवार राशन पाने के लिए उमड़े। समिति की अध्यक्ष भवप्रीता ठाकुर ने इस दौरान बताया कि मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम पूरे उत्तराखण्ड में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत कोरोना महामारी के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों को मुफ्त अनाज मुहैया कराया जा रहा है। इसका मकसद गरीब परिवारों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाना है। ऋषिकेश के मायाकुंड स्थित स्लम बस्ती में अनाज वितरण कार्यक्रम बीते शुक्रवार से शुरु किया गया। ये रविवार तक जारी रहेगा। भवप्रीता ठाकुर ने बताया कि अनाज वितरण कार्यक्रम का अगला पड़ाव गंगौलिहाट होगा। वहां भी गरीब परिवारों को पौष्टिक आहार और अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा पिथौरागढ़ ज़िला के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में भी अनाज वितरण की योजना है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *