विकास कार्य जहां कांग्रेस शासन में छूटे थे वहीं पर अटके पड़े हैं: नवप्रभात | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

विकास कार्य जहां कांग्रेस शासन में छूटे थे वहीं पर अटके पड़े हैं: नवप्रभात

विकासनगर। कांग्रेस के जन संपर्क अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत अंबाड़ी की जाफरी बस्ती में ग्रामीणों से संपर्क किया गया। इस दौरान बस्ती के सत्रह परिवारों के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया गया। ग्रामीणों से संवाद करते हुए पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। विकास कार्य जहां कांग्रेस शासन में छूटे थे वहीं पर अटके पड़े हैं। कहा कि गांवों के विकास की ओर सरकार का ध्यान नहीं है। महंगाई के साथ ही दुश्वारियों की मार झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक ने उनकी बस्ती में कोई भी विकास कार्य नहीं किए हैं। बताया कि 2017 के बाद से ही उनकी बस्ती में आज तक कोई भी सड़क नहीं बनी है। पूर्व काबीना मंत्री ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर विकास कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। इस दौरान नवाब खान, हासिम खान, गुलशन हैदर, फिदा खान, भगत सिंह, मिशान, रज्जा, सद्दाम हुसैन, जुबैर, साबिर, पंचायत सदस्य सकीना बानो, जिला पंचायत सदस्य धीरज बॉबी नौटियाल, जाहिद हसन, अलीबाल्ती, अमरदीप राणा, अमरदीप गुप्ता, हिमकर गुप्ता, अभिनव ठाकुर, नीरज अग्रवाल, साजिद खान, शुभम भटनागर आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *