मोदी और धामी के नेतृत्व में हो रहा विकास: गुप्ता | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 30, 2024

Select your Top Menu from wp menus

मोदी और धामी के नेतृत्व में हो रहा विकास: गुप्ता

रुड़की आकाशदीप कॉलोनी में भाजपा ने जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों से लगातार प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा उनके मुख्यमंत्री काल में चलाई गई आयुष्मान योजना का लाभ आज पूरा प्रदेश उठा रहा है। जिसमें 5 लाख तक का निशुल्क इलाज हर व्यक्ति कर सकता है। इससे पूर्व यदि कोई गरीब बीमार हो जाता था तो उसको अनेकों मुसीबत का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस योजना से वह अब निशुल्क इलाज करवाकर आर्थिक व मानसिक चिंता से मुक्त हुआ है। रुड़की विधानसभा सहसंयोजक डॉ. सौरभ गुप्ता ने बताया कि भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सर्व धर्म के लोगों को समान रूप से मिल रहा है। उन्होंने सभा में स्थित सभी लोगों से आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, संजय त्यागी, सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह ,विनीत प्रजापति, एडवोकेट नवीन जैन, वल्लभ टेक, अनुज अत्रे ,प्रदीप त्यागी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा चौहान, ममता राणा, पुष्पा बुधाकोटी, हेमा बिष्ट, बसंती देवी, पार्षद विवेक चौधरी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *