खाली सिलेंडरों के साथ दिया धरना  — | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 30, 2024

Select your Top Menu from wp menus

खाली सिलेंडरों के साथ दिया धरना  —

बागेश्वर। रसोई गैस की आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर शनिवार को कांग्रेस और उपभोक्ताओं ने मनकोट में सड़क पर बैठ कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि समूचे जिले में सिलिंडरों की आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कीमत बढ़ने के बाद भी समय पर गैस नहीं मिल रही है। शीघ्र सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
जिले में अक्टूबर में आई आपदा के बाद रसोई गैस आपूर्ति पटरी से उतर गई थी। उपभोक्ताओं ने बताया कि रवाईंखाल, बमराड़ी, गागरीगोल समेत समूचे जिले में सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिस कारण क्षेत्र में ईंधन का संकट पैदा हो गया है। गुस्साएं कांग्रेसियों ने मनकोट के समीप सड़क पर सिलिंडरों के साथ धरना दिया। उन्होंने कहा कि यह उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है। सिलिंडरों की कीमत बढ़ा दी गई है। बावजूद आपूर्ति नहीं हो रही है। जिसके कारण लोगों को ईंधन के लिए वनों पर आधारित होना पड़ रहा है। सिलिंडरों पर भोजन बनाने की आदत के बाद वह लकड़ी भी नहीं जला पा रहे हैं। रसोई गैस एजेंस को बार-बार कहा भी गया और टेलीफोन पर शिकायत भी की गई है। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, बहादुर सिंह बिष्ट, ललित बिष्ट, महेश पंत, अर्जुन देव, रमेश चंद्र, गौरव पाठक, हरीश पांडे, वसंत बल्लभ, हंसी देवी, वसंती देवी, हेमा देवी, दिनेश चंद्र, पूरन चंद्र, ललिता प्रसाद, खिमुली देवी, मथुरा दत्त, गंगा दत्त, सुरेश चंद्र, तारा देवी, धना देवी, गीता देवी आदि मौजूद थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *