न्यू हरिद्वार कॉलोनी में जबरन गेट लगाने पर लोगों का प्रदर्शन | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 18, 2024

Select your Top Menu from wp menus

न्यू हरिद्वार कॉलोनी में जबरन गेट लगाने पर लोगों का प्रदर्शन

हरिद्वार न्यू हरिद्वार कॉलोनी के सार्वजनिक मार्ग पर गेट लगाकर अतिक्रमण करने से कॉलोनीवासियों ने रोष है। रविवार को बड़ी संख्या में कॉलोनी की महिलाओं और युवाओं ने गेट हटाने की मांग को लेकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। आरोप है की नगर निगम के अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। कॉलोनी के मार्ग से गेट का अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। चेतावनी दी की सार्वजनिक मार्ग से गेट नहीं हटाने पर नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। रानीपुर मोड़ के पॉश क्षेत्र न्यू हरिद्वार कॉलोनी के करीब 400 परिवार नगर निगम की सार्वजनिक मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर गेट लगाने से परेशान हैं। सड़क पर गेट लगने के बाद से कॉलोनी के लोगों को जरूरी कार्यों के लिए चंद्राचार्य चौक का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। गेट लगने के बाद कॉलोनी में सब्जी और दूध वाले भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई बुजुर्गों ने कॉलोनी में दुकान खोली है। बुजुर्गों की आजीविका भी गेट लगने के बाद ठप हो गई है। स्थानीय निवासी शिवम विश्नोई, राम बाबू बंसल, सिद्धार्थ, अनिल झांब, मोहित विश्नोई आदि ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग पर गेट लगाना गलत है। इससे गुस्साए लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उन्होंने तत्काल गेट हटाने की मांग की है। कहा कि नगर निगम के सार्वजनिक मार्ग पर गेट लगे 25 दिन से ज्यादा समय हो गया है। नगर निगम गेट नहीं हटा रहा है।
स्थानीय निवासी शक्ति वत्स और निधि ने बताया कि घर में डांस क्लासेज चलाती हैं। डांस क्लासेज से आजीविका चलती है। गेट लगने के बाद से बच्चों ने डांस क्लास में आना बंद कर दिया है। जिससे बड़ा नुकसान हो रहा है और आजीविका प्रभावित हो गई है। क्षेत्र ने चार हॉस्पिटल हैं। समय पर हॉस्पिटल पहुंचने के लिए भी कई लोग मार्ग का उपयोग करते हैं। मार्ग बंद होने के बाद से कॉलोनी के लोगों के साथ शहर की बड़ी आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में शिवम शर्मा, धीरज भाटिया, अनूप कपूर, पंकज बंसल, विनय, ऋतु शर्मा, श्रुति कपूर, चंचल, आरपी सिंह, अनिल कुमार, तनु मल्होत्रा, अमित मल्होत्रा, शिप्रा गुप्ता, नेहा असीजा, अर्चना विश्नोई, सुभाष वर्मा, आकर्ष गुप्ता, प्रमोद गोयल, प्रीति वर्मा, जसबीर सिंह, मनोज कुमार, अजय पांडेय, विकास दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग शामिल रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *