अल्मोड़ा। कोरोना वॉरियर्स के रूप में अग्रिम पंक्ति में सेवायें दे रहे ग्राम प्रधान, आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने व प्रोत्साहन राशि देने को लेकर धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंच के संयोजक विनय किरौला ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण लॉकडाउन से हुए आर्थिक मंदी में सभी प्रवासियों का अपने गांवों में लौटना जारी है। इस दौरान सभी गांवों में प्रवेश कर रहे प्रवासी अग्रिम पंक्ति में कार्य करने वाले ग्राम सभा के ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। इसमें संक्रमण का डर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी कोरोना वॉरियर्स को अनिवार्य रूप से पीपीई किट, मास्क, ग्लब्ज, सेनेटाइजर, टोपी, शू कवर, थर्मल स्केनर समेत आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराये जाएं। साथ ही उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाए। इस मौके पर पवन मुस्यूनी, ग्राम प्रधान ममता मेहरा, राधा देवी, जिलाध्यक्ष आंगनबाड़ी सुनीता तिवारी, प्रधान देव भोजक, किशन सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह बिष्ट, विनोद कनवाल, मनोज कुमार, मनोज मेहरा, विनोद मुस्यूनी, दीवान सिंह ढैला, प्रेम सिंह लटवाल मौजूद रहे।