कांग्रेस की जनाक्रोश रैली 14 मार्च को | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 18, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस की जनाक्रोश रैली 14 मार्च को

देहरादून । उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार के असफल 4 वर्ष के कार्यकाल पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 14 मार्च को जनाक्रोश रैली के माध्यम से भाजपा सरकार द्वारा जनता पर मारी जा रही मंहगाई की मार अनाज, सब्जियां, फल, खाद्यय तेल, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की लगातार बढती कीमतों के साथ ही सरकार की नाकामियों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव एवं नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश के नेतृत्व में 14 मार्च को श्रीनगर गढ़वाल के रामलीला मैदान में मण्डल स्तरीय जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया है।
14 मार्च को श्रीनगर में होने वाली जनाक्रोश रैली की तैयारी हेतु आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया तथा सभी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से दूरभाष पर वार्ता कर अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को श्रीनगर पहुंचने का आह्रवान किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार का 4 वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से असफल रहा है। राज्य में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के साथ ही मंहगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। उन्होने कहा कि भाजपा द्वारा मुख्य मंत्री बदलने से यह साबित भी हो गया है कि भाजपा की राज्य सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में कोई भी कार्य नहीं किया।  प्रदेश की जनता मंहगाई से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। अनाज, सब्जियां, फल, खाद्यय तेल, पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से परेशान जनता अब रसोई गैस की कीमतों में की गई मूल्य वृद्धि से भारी आक्रोशित है। प्रदेश का नौजवान सरकारी सेवाओं की विज्ञप्तियों को देखने के लिए तरस गया है।  डबल इंजन की सरकार बनने पर किसानों की कर्जा माफी का वादा करने वाले प्रधानमंत्री अपना वादा भूल गये हैं। राज्य का कर्मचारी वर्ग में भारी असंतोष में है। इन्हीं जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी श्रीनगर से आगाज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश सरकार का चेहरा बदल कर इस बात को खुद ही साबित कर दिया है। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री याकूब सिद्धिकी, प्रदेश महामंत्री ताहिर अली, पूर्व मंत्री अजय सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, गिरीश पुनेड़ा, कमरखान ताबी, मीना बछवाण, पुष्कर सारस्वत आदि उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *