श्रम कानून के परिवर्तन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन | Jokhim Samachar Network

Monday, May 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

श्रम कानून के परिवर्तन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पिथौरागढ़। श्रम कानून में बदलाव करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार पर श्रमिक विरोधी होने का आरोप लगाया। सोमवार को जिला कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रम कानून में परिवर्तन करने पर विरोध जताया। कहा लॉकडाउन के दौरान सबसे अधिक मजदूर वर्ग परेशान है। प्रधानंमत्री मोदी एक ओर स्वदेशी अपनाने की बात कर रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार श्रम कानून में परिवर्तन कर देश में निजीकरण करने की कोशिश कर रही है। मन की बात में एक घंटे मजदूरों की दशा पर भाषण दिया जा रहा है और उन्हें पैदल ही अपने घरों को वापस लौटने पर मजबूर किया जा रहा है। महामंत्री मनोज पाण्डेय ने कहा केंद्र व राज्य सरकार मजदूरों को दबाने का प्रयास कर रही है। जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी, कपिल सौन, दिनेश बिष्ट, रजत विश्वकर्मा, मनोज कुमार, नफीस अहमद, हिमांशु ओझा, जावेद खान, कुंडल महर, पवन पाटनी, खीमराज जोशी मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *