सेना को कमजोर करने वाला है कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र – योगी आदित्यनाथ | Jokhim Samachar Network

Friday, May 17, 2024

Select your Top Menu from wp menus

सेना को कमजोर करने वाला है कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र – योगी आदित्यनाथ

काशीपुर। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में एक ही नारा है-मोदी-मोदी। भारत का हर नागरिक मोदी के साथ खड़ा है। कांग्रेस को गरीब, मजदूर, किसान की चिंता नहीं है। कभी परिवार, कभी जाति, कभी क्षेत्र के नाम पर लोगों को भड़काते हैं। कांग्रेस की सरकार के समय में कांग्रेस नेतृत्व की सरकार के समय देश में आंतकवादी की घटनाएं ज्यादा घटित हुई। कश्मीर में पहले हजारों सैनिक घायल होते थे। आतंकवादी बेकसूर लोगों को मारते थे। चीन सीमा पर घुसपैठ करता था। लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सेना ने पुलवामा हमले के 72 घंटे बाद पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर बदला लिया। भारत ने दिखाया कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। पाकिस्तान भारत से डरा हुआ है।
काशीपुर में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम ने कहा कि भारत कह रहा है कि हमारे निर्दोषों को मारोगे तो हम भी घुसकर मारेंगे। कांग्रेस सेना के गौरव और वीरता पर सवाल खड़ा कर रहा है। मुझे तो शक हो रहा है कि कांग्रेस देश में किस तरह की सरकार चाह रही है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। कहा कि मुझे लगता है कांग्रेस के घोषणा पत्र पर देश का कोई नागरिक भरोसा नहीं करेगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को मोदी जी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत है। उन्हीं के हाथों में देश सुरक्षित है। इसलिए दोबारा मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने में आपको सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सरकारी दस्तावेजों को फाड़ा। मोदी जी के पांच साल के कार्यकाल में देश विकास के रास्ते पर चला। कांग्रेस को गरीबों की चिंता नहीं है। वह एक वर्ग को साधनों का लाभ पहुंचाने का काम करना चाहती है। कांग्रेस कैसा माहौल पैदा करना चाहती है। उसका चुनावी घोषणापत्र इसका उदाहरण है। इसमें सेना को कमजोर करने की बात है। आतंकवाद, नक्सलवाद के बावजूद कांग्रेस को वोट बैंक की चिंता है। देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है।
अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की मंशा सामान्य नहीं है। देश को सैकड़ों सालों के बाद आजादी मिली। उस वक्त दुर्भाग्य वश विभाजन भी हुआ। जिसके जिम्मेदार मुस्लिम लीग और कांग्रेस थे। आज राहुल गांधी वायनाड से नामांकन कर रहे हैं और वहां भी कांग्रेस का मुस्लिम लीग से गठबंधन है। ये देश को कहां ले जाएगा ये चिंता का विषय है। कांग्रेस देश के लिए खतरा बनती जा रही है। कांग्रेस देश को कहां ले जाना चाहती है। कांग्रेस आतंकवाद को बढ़ावा देना चाहती है। पूरे देश से एक ही आवाज निकलती है इस देश को मोदी चाहिए। कांग्रेस की मंशा सामान्य नहीं है। देश को सैकड़ों सालों के बाद आजादी मिली। उस वक्त दुर्भाग्य वश विभाजन भी हुआ। जिसके जिम्मेदार मुस्लिम लीग और कांग्रेस थे। मुस्लिम लीग और कांग्रेस के बेटे राहुल गांधी भी इसी राह पर चल रहे हैं और कांग्रेस का घोषणा पत्र इसका उदाहरण है। कांग्रेस देश को कहां ले जाना चाहती है। कांग्रेस आतंकवाद को बढ़ावा देना चाहती है। पूरे देश से एक ही आवाज निकलती है इस देश को मोदी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनियां में भारत को एक नए रूप में प्रस्तुत किया है। जिसके बाद आज पूरी दुनियां भारत के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन ने देश की लोकतांत्रित व्यवस्था को खोखला करने का काम किया था। किन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान देश के विकास को नई दिशा और गति प्रदान की है। योगी आदित्यनाथ के भाषण के दौरान लगातार मोदी-मोदी के नारे लगते रहे। इसके बाद वह रुड़की के लिए रवाना हो गए।
काशीपुर में रैली स्थल रामलीला मैदान में योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही योगी जिंदाबाद के नारे लगने लगे। योगी ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। उत्तराखंड की नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज काशीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। काशीपुर के बाद लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रुड़की के नेहरू स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *