कांग्रेसियों ने जयंती पर इंदिरा गांधी को किया याद | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेसियों ने जयंती पर इंदिरा गांधी को किया याद

ऋषिकेश। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के विचारों पर चलने का आह्वान किया। शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 91वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि देश कि आजादी में स्व. इंदिरा गांधी का विशेष योगदान रहा है। मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, विजयपाल रावत, मनोज गुसाईं, सतीश शर्मा, विमला रावत, शकुंतला शर्मा, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, प्यारेलाल जुगलान, चंदन सिंह पंवार, योगेश शर्मा, भगवान सिंह पंवार, विजयलक्ष्मी, नंदकिशोर जाटव, दीनदयाल राजभर, विक्रम भंडारी, रुकम पोखरियाल, एकलव्य नागपाल, वेदांत सारस्वत, स्वामी मुकेश वत्स, अशोक शर्मा आदि उपस्थित रहे। उधर, डोईवाला स्थित कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी को कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी, मोहित उनियाल, मोहित नेगी, सागर मनवाल, नईम अहमद, जसवंत सिंह, राजवीर खत्री, रणजीत सिंह, अजय रावत, आकाश बेलवाल, योगेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *