बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सांकेतिक उपवास    | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 02, 2024

Select your Top Menu from wp menus

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सांकेतिक उपवास   

रुद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस की प्रस्तावित शंखनाद रैली व जनसभा को रद्द करने और बढ़ती महंगाई के खिलाफ महानगर कांग्रेस कार्यकारिणी ने गांधी पार्क में दो घंटे का सांकेतिक उपवास रख धरना दिया। उनका कहना था कि रैली की अनुमति होने के बाद भी साजिश के तहत सरकार के इशारे पर कार्यक्रम को निरस्त करवाया गया। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा बढ़ती महंगाई ने गरीब आदमी को आर्थिक बोझ तले दबा दिया है। जिसने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने आगाह किया कि यदि सरकार ने हिटलरशाही रवैया नहीं छोड़ा और महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
बुधवार सुबह महानगरध्यक्ष कांग्रेस जगदीश तनेजा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया। उनका कहना था कि दस नवंबर को हल्द्वानी के रामलीला मैदान से कांग्रेस की शंखनाद रैली व जनसभा प्रस्तावित थी। आरोप है कि इसकी अनुमति होने के बाद भी सरकार के इशारे पर रद्द करवा दी गई है। वहीं व्यापारी-किसान आर्थिक बोझ से परेशान हैं। बावजूद इसके सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाएं। इसके अलावा विगत दिनों आई आपदा के प्रभावितों को 3800 रुपये का चैक दिया गया। जो कि क्षति की भरपाई के लिए नाकाफी है। इस मौके पर प्रदेश सचिव परिमल राय, प्रदेश सचिव शिशुपाल सिंह, जिला महासचिव सुशील गाबा, पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत,राम दयाल सिंह, रामस्वरूप भारती, नत्थू लाल, साजिद खान, उमर खान, सत्य प्रकाश, प्रकाश अधिकारी राम प्रसाद, सपना गिरी, इंद्र जीत सिंह,सचिन आनंद,उमाशंकर,पार्षद बाबू खान रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *