जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व प्रधामंत्री पर इंदिरा गांधी को नमन  | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व प्रधामंत्री पर इंदिरा गांधी को नमन 

हरिद्वार।  पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मातृशक्ति सम्मान दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर कैम्प कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल व श्रमिक नेता अशोक टंडन ने स्व.इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते देश के विकास तथा एकता अखण्डता बनाए रखने में योगदान ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान मेयर अनिता शर्मा ने जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरित किए।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि तीन बार देश की प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी ने 1971 में पाकिस्तान पर हमला कर बांग्लादेश को आजाद कराया। इसके विरोध में अमेरिका द्वारा अपना सातवां बेड़ा भारत के खिलाफ उतारने के बावजूद वे पीछे नहीं हटी।
मेयर अनिता शर्मा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि इंदिरा गांधी ने  जनहित में प्राइवेट बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर गांव-गांव में मिनी बैंकों की स्थापना की। लेकिन आज वर्तमान सरकार द्वारा सरकारी बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों के चलते बैंकिंग सिस्टम से जनता का विश्वास उठ गया है।
प्रदेश महासचिव सतीश कुमार ,श्रमिक नेता मुरली मनोहर व पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने महिलाओं को उनका सम्मान दिलाया। सभी क्षेत्रों में महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित की। परंतु आज महिलाओं पर जुल्म, अत्याचार हो रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
प्रदेश सचिव  प्रदीप चौधरी व चौ.बलजीत सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम लागू कर देश को तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ाया।
ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, ब्लाक अध्यक्ष रवि कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष गुलबीर सिंह व ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि कुंभ में हुए कोविड जांच महाघोटाले पर लीपा पोती हो रही है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, कांग्रेस  जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) राजीव चौधरी, पार्षद उदयवीर चौहान, पार्षद तहसीन अंसारी, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद शाहबुद्दीन, पार्षद मेहरबान खान, पार्षद रियाज मन्नू, बीएस तेजियान, सपना सिंह, सईदा कुरैशी, नीलम शर्मा, आशा यादव, प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर, नावेज अंसारी, देवाशीष भट्टाचार्य, आकाश बिरला, विशाल राठौर, गोविंद बिष्ट, अजयदास महाराज, मनोज जाटव, राजेंद्र श्रीवास्तव, हरद्वारी लाल, सतेंद्र वशिष्ठ, सुमित भाटिया, उत्क्रृष वालिया, जेपी सिंह, सत्यपाल शास्त्री, रणवीर सिंह, वसीम सलमानी, नीटू शर्मा, उज्जवल वालिया, विनोद कश्यप, हरिशंकर प्रसाद, नूर आलम, वेदपाल तेजियान, संदीप कुमार आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *