कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की सतपाल ब्रह्मचारी को प्रत्याशी बनाने की मांग | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की सतपाल ब्रह्मचारी को प्रत्याशी बनाने की मांग

हरिद्वार। हरिद्वार विधानसभा कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी के संयोजन में उत्तरी हरिद्वार में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से पार्टी हाईकमान से पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाने की मांग की। इस संबंध में नितिन यादव यदुवंशी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को पत्र भी भेजा गया।  बैठक को सम्बोधित करते हुए नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी हरिद्वार के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विरोधी दलों के कार्यकर्ता भी उनका सम्मान करते हैं। पालिका अध्यक्ष रहते हुए उनके द्वारा शहर हित में किए गए कार्यो को आज भी जनता याद करती है। इसलिए पार्टी नेतृत्व को उन्हें ही हरिद्वार नगर सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित करना चाहिए। पार्षद महावीर वशिष्ठ व तरुण व्यास ने कहा कि करोना काल मे सतपाल ब्रह्मचारी ने गरीब जरूरतंदों की सबसे अधिक मदद की। लोगों के बीच सतपाल ब्रह्मचारी की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें ही इस बार हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी और कांग्रेस सेवादल शहर उपाध्यक्ष तरुण सैनी ने कहा कि यदि सतपाल ब्रह्मचारी को पार्टी उम्मीदवार बनाया गया तो भारी मतों से जीत निश्चित है। बैठक मे तुषार कपिल, बलराज गालियान, हनी अग्रवाल, आशीष, गौरव पाल, रोहित नेगी, थानेश्वर शर्मा, एकलव्य गोस्वामी आशीष, काले भाई, रोहित नेगी, गौरव पाल, सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष सागर  अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *