कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिनाई भाजपा की विफलताएं | Jokhim Samachar Network

Friday, May 03, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिनाई भाजपा की विफलताएं

अल्मोड़ा लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी का प्रचार कार्य जोरों पर है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नर सिंह बाड़ी, टम्टा मोहल्ला एवं आसपास के क्षेत्र में घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में प्रचार कर मतदान की अपील की। इस अवसर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल युवा न्याय, युवा रोशनी, जय जवान, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार के शासन में युवा रोजगार के लिए दर बदर भटक रहे हैं, देश भर में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है, किसान अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलित हैं उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। केंद्र सरकार सरकारी विभागों का निजीकरण करने में तुली है जिससे कई लोग घर से बेघर हो गए हैं और अग्निवीर योजना लागू कर युवाओं के सेना में जाने का सपना बन्द कर दिया है। यहाँ प्रचार में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति विष्ट महिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविन्द रौतेला, प्रदेश सचिव लता तिवारी, नगर महामंत्री वैभव पाण्डे, गौरव वर्मा, प्रताप सिंह सत्याल, महेश आर्या, गोविन्द सिंह मेहरा, जितेंद्र अधिकारी, मदन डांगी, रमेश नेगी, संगम पाण्डे, देवेन्द्र कनवाल, उमेश कनवाल, हेम कांडपाल, सुरेश लाल टम्टा, मनोज जोशी, महिपाल सिंह राजपूत, लीला जोशी, तारा, धीरा, विद्या आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *