अल्मोड़ा। प्रदेश भर में अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस मुखर हो गई है। रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। सरकार से अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग उठाई। महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, सचिव दीपांशु पांडे, जिला महामंत्री डॉ. मनोज जोशी, लीला जोशी, महिपाल प्रसाद, दीपा साह, जया जोशी, आशा जोशी, निर्मला कांडपाल, जगदीश पांडे, महेश चंद्र आर्या, शरद साह, रॉबिन समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।