कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वज-वंदन कार्यक्रम का आयोजन | Jokhim Samachar Network

Wednesday, June 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वज-वंदन कार्यक्रम का आयोजन

मसूरी मेें शहीद स्थल पर फहराया तिरंगा
देहरादून। आम लोगों से संपर्क बनाने के लिए कांग्रेस सेवादल ने एक बार फिर से ध्वज वंदन कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसके तहत देशभर में सार्वजनिक स्थलों पर कांग्रेस सेवादल ध्वज-वंदन करेगा। इसी कड़ी में कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में शहीद स्थल पर श्ध्वज वंदनश् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मसूरी कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सतीश ढौंडियाल ने तिरंगा फहराकर कर शहीदों को याद किया और राष्ट्रीय गीत भी गाया गया। इस मौके पर मसूरी सेवादल के अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि मासिक वंदन कांग्रेस सेवादल के स्थापना काल 1923 से किया जा रहा है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने की थी। .उन्होंने बताया कि हर महीने के अंतिम रविवार को देश के सभी जिलों के कांग्रेस सेवादल द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। मसूरी कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद कुकरेती ने कहा कि देश का गौरव तिरंगा है और हर नागरिक को उसकी हिफाजत और सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र पर खतरा बढ़ गया है, जिसको बचाने के लिए सभी देशवासियों को एकजुटता दिखानी होगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *