कांग्रेस ने देहरादून में जारी किया अपना विजन डॉक्यूमेंट | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 09, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस ने देहरादून में जारी किया अपना विजन डॉक्यूमेंट

देहरादून। सोमवार को नगर निकाय चुनाव के मददेनजर कांग्रेस ने अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी कर दिया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सहित कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहे।
इसके साथ ही मीटू पर भाजपा महामंत्री संगठन से जुडे मामले में सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल बेबीरानी मौर्य से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। वहीं मीटू पर कांग्रेस ने नए सिरे से भाजपा पर हमले बोले। हर जिले में कांग्रेस की महिला ब्रिगेड मुखर होकर सामने आईं। राजधानी के मुख्य कार्यक्रम में कांग्रेस की नेत्रियों ने भाजपा से पांच सवाल किए। इन सवालों में महामंत्री संजय कुमार से लेकर दून महानगर अध्यक्ष विनय गोयल तक को लपेटा गया है। सीएम की चुप्पी को भी निशाना बनाया गया है। पार्टी ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संजय कुमार के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *