कांग्रेस का बढ़ती महंगाई को लेकर सभी पेट्रोल पम्पो पर प्रदर्शन। | Jokhim Samachar Network

Monday, May 06, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस का बढ़ती महंगाई को लेकर सभी पेट्रोल पम्पो पर प्रदर्शन।

डोईवाला से आसिफ हसन की रिपोर्ट-

आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी परवादून मैं भी बढ़ते पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया वह आम नागरिकों को सरकार द्वारा बढ़ती पेट्रोल डीजल की वास्तविकता बताने के लिए पत्रों का वितरण किया।

आपको बताना है कि कांग्रेस पार्टी अब नए रूप में लोगों के बीच जाकर जन जागरूकता अभियान चला रही है जिसमें व केंद्र व राज्य सरकार की नाकामियों को खुद जनता के बीच में जाकर प्रचार प्रसार कर रही है जिससे की आम नागरिकों को सरकार द्वारा जनता को टेक्स के रूप में लुटे जाने की सही प्रकार की जानकारी मिल सके।

इसी तरह आज जिला परवादून में सभी पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया वह वहां पेट्रोल लेने आए लोगो को सरकार द्वारा जो सबसे ज्यादा टैक्स लेकर लोगों की जेब में डाका डाला जा रहा 7है उसके बारे में अवगत कराया और लगभग 5000 पत्रों को जनता को वितरित किया।

जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि अब जनता के बीच जाकर सरकार द्वारा जो जनता का शोषण किया जा रहा है इसके बारे में विस्तार से जनता को बताया जाए कांग्रेस पार्टी बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल में मूल्य वृद्धि का विरोध करती है उन्होंने कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर किसानों और ट्रांसपोर्ट में पर सबसे अधिक पड़ा है और उन्हें महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।

प्रदर्शन के दौरान किसान कांग्रेस के अध्यक्ष उमेद बोरा, पूर्व प्रधान सुनील दत्त ,रफल सिंह, रणजीत सिंह जसविंदर सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहित शर्मा के नेतृत्व में लच्छीवाला पेट्रोल पंप, चांदमारी में नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, रानीपोखरी में ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, भानियावाला में प्रदेश सचिव सागर मनवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया एवं पत्रक बांटे गए।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *