नीट परीक्षा और बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन | Jokhim Samachar Network

Friday, July 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

नीट परीक्षा और बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कोटद्वार कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में तहसील तिराहे पर एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां युवा विरोधी हैं। युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नीट परीक्षा में गड़बड़ी इसका एक और उदाहरण है। आज सभी युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर आम जन पर महंगाई का बोझ बढ़ाते हुए टोल टैक्स और दूध सहित अन्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *