कांग्रेस ने सहकारिता प्रकोष्ठ का विस्तार  | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 11, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस ने सहकारिता प्रकोष्ठ का विस्तार 

पिथौरागढ़ । कांग्रेस ने सहकारिता प्रकोष्ठ का विस्तार किया। प्रकाश भंडारी को पिथौरागढ़, बंशीधर भट्ट को डीडीहाट व कल्याण सिंह अधिकारी को चंपावत का अध्यक्ष चुना गया। पूर्व विधायक मयूख महर से सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
गुरुवार को पूर्व विधायक मयूख महर की अध्यक्षता में कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया। प्रकाश भंडारी पिथौरागढ़ के अध्यक्ष चुने गए। जबकि बंशीधर भट्ट को डीडीहाट व कल्याण सिंह को चंपावत की जिम्मेदारी दी गई। सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भंडारी व पूर्व विधायक महर ने नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण का स्वागत किया। महर ने कहा भाजपा शासन में देश व प्रदेश के हाल बेहाल हैं। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनविरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल करने में अपनी भूमिका निभाएगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, हयात चंद, भुवन पांडे, तिलक जोशी, सुभाष पुनेड़ा, मदन भट्ट, कपिल जोशी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *