दून व मसूरी में कड़ाके की ठंड | Jokhim Samachar Network

Sunday, April 28, 2024

Select your Top Menu from wp menus

दून व मसूरी में कड़ाके की ठंड

देहरादून। शीत का सितम दून एवं मसूरी में भी जारी है। इन दिनों दिनभर धूप खिली रहती है, लेकिन शाम ढलते ही एकाएक ठंड बढ़ जाती है। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि मसूरी का अधिकतम तापमान 17.4 व न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इन दिनों उत्तराखंड कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। प्रदेश के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम चल रहा है। आलम यह है कि तीन दिन से अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। वहीं, गुरुवार को मसूरी का न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चटख धूप के बावजूद सर्द हवा लोगों में ठिठुरन बढ़ा रही है। प्रदेश के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम है। अल्मोड़ा के अलावा पिथौरागढ़ और जोशीमठ में भी न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस के पास रिकॉर्ड किया गया। देहरादून स्थित राज्य मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *