हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कनखल में जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति हमेशा से तुष्टीकरण की रही है। देश और उत्तराखंड में जो काम हुए वह भविष्य में किसी ने सोचने भी नहीं थे। वो काम आज धरातल पर उतर रहे हैं। पहले और अब की बाबा केदारपुरी में बहुत बड़ा अंतर आ गया है। आने वाले समय में केदारपुरी दुनिया का आध्यात्मिक स्थान बनने वाला है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केदारपुरी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने जो विजन तैयार किया था उसी विजन पर काम तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कनखल में जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लेने के बाद उन्हें केदारनाथ में हुए कार्यों की जानकारी दी। बताया कि प्रधानमंत्री ने चार सौ करोड़ की कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।