सीएम धामी ने जगद्गुरु आश्रम में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया | Jokhim Samachar Network

Saturday, July 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

सीएम धामी ने जगद्गुरु आश्रम में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया

भाजपा का लोकसभा चुनाव में 400 पार का संकल्प पूरा हो रहा है : सीएम
हरिद्वार(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा का लोकसभा चुनाव में 400 पार का संकल्प पूरा हो रहा है। देश की जनता ने विकसित भारत संकल्प, भारत को विश्वगुरु बनाने, गरीब कल्याण और सुशासन के लिए मतदान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। जीत के बाद एक नए भारत, विकसित भारत और दुनिया का नेतृत्व करने वाले भारत का निर्माण होगा। उन्होंने यह बातें जगद्गुरु आश्रम में पत्रकारों से वार्ता में कही। सोमवार की दोपहर को सीएम ने कनखल के जगद्गुरु आश्रम में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। उनकी शंकराचार्य के साथ धर्म और देश को लेकर लंबी चर्चा हुई। शंकराचार्य ने सीएम को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि भाजपा सनातन और अध्यात्म की दृष्टि से कार्य करती है। साधु संतों का सानिध्य और मार्गदर्शन हमेशा हमें मिलता है। मंगलवार को चुनाव नतीजे आने के बाद देश में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *