4 मई को होंगे शहर व्यापार मंडल के चुनाव | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

4 मई को होंगे शहर व्यापार मंडल के चुनाव

हरिद्वार। शहर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए चार मई को मतदान कराया जाएगा। मतदान के पश्चात उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए चुनाव संयोजक सुभाषचंद, एडवोकेट अरविन्द शर्मा, चुनाव अधिकारी महाराज कृष्ण सेठ, सहायक चुनाव अधिकारी अवधेश शर्मा व मनोज सिंघल तथा प्रैस प्रवक्ता शेखर कुर्ल ने बताया कि 28 अप्रैल को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 29 अप्रैल को सवेरे 10 बजे से शाम बजे तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 30 अप्रैल को शाम बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 4 मई को मतदान स्थल काली कमली वाली धर्मशाला में सवेरे 11 बजे से 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के पश्चात उसी दिन शाम पांच बजे परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव संयोजक सुभाषचंद व एडवोकेट अरविन्द शर्मा ने बताया कि चुनाव में शहर की 52 व्यापार मंडल इकाईयों के 156 मतदाता मतदान कर शहर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *