देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार देहरादून के तत्ववाधान में शहीदी दिवस साका श्री ननकाना साहिब कथा-कीर्तन के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। प्रात: नितनेम के पश्चात भाई चरणजीत सिंह ने शबद गायन किया। हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने कहा कि श्री ननकाना साहिब की घटना बताई। अरदास के पश्चात संगत ने जलपान ग्रहण किया। संचालन सेवा सिंह मठारु ने किया। प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, जनरल सेक्रेटरी गुलज़ार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी, कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह, सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह, राजिंदर सिंह राजा आदि उपस्थित थे।