देहरादून। जोशीमठ में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे औली से हरिद्वार जा रही उत्तराखंड परिवहन की बस खाई में गिर गई। बस में आइटीबीपी व सेना के जवान सवार थे। बस के खाई में गिरने से बस सवार सभी घायल हो गए। जिनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जोशीमठ में सुनील गांव के पास बस करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरी, जिसमें 12 लोग सवार थे। इसकी सूचना प्रशासन व पुलिस को दी गयी। मौके पर पहंुची टीम ने रैस्क्यू कर सभी घायलों को बाहर निकाला। थाना से प्राप्त सूचना के अनुसार दुर्घटना का कारण ब्रेक फैल होना बताया जा रहा है। बस में आईटीबीपी और सेना के जवान थे। सभी घायलों को जोशीमठ के आईटीबीपी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।