बृजेश, निकिता यूथ एशियाई बॉक्सिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 30, 2024

Select your Top Menu from wp menus

बृजेश, निकिता यूथ एशियाई बॉक्सिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

पिथौरागढ़ सीमांत के बॉक्सर बृजेश टम्टा और निकिता चंद यूथ एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि बीते 12 से 15 अप्रैल के बीच रोहतक(हरियाणा) में ट्रायल संपन्न हुए। बृजेश ने 48 किग्रा भारवर्ग में और निकिता ने 60किग्रा भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों का यूथ एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। डीएम रीना जोशी, एसपी रेखा यादव, सीडीओ नंदन कुमार, एडीएम डॉ. शिव कुमार बरनवाल, उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, संयुक्त सचिव बहादुर सिंह बोहरा, डॉ. धर्मेन्द्र प्रकाश भट्ट, कै. हरि सिंह थापा बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, सचिव अजय राठौर, बिजेन्द्र मल्ल, प्रकाश जंग थापा, निखिल महर, कै. देवी चन्द, सुनीता मेहता, जर्नादन वल्दिया, राजेन्द्र सिंह जेठी, सुभाष चन्द्र जोशी, अर्जुन सिंह, सुभाष जोशी, धर्मेन्द्र बोहरा, राजेन्द्र भाटिया, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, गणेश बिष्ट, जगत सिंह महरा, गौरव चन्द्र जोशी, पंकज भट्ट ने खुशी जताई है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *