ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा | Jokhim Samachar Network

Saturday, July 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

हरिद्वार ब्राह्मण समाज के इष्ट देव भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में सोमवार को भेल क्षेत्र में ब्राह्मण जागृति संस्था सहित ब्राह्मण संस्थाओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। हरिद्वार की समस्त ब्राह्मण संस्थाओं के पदाधिकारियों की ओर से भगवान परशुराम का पूजन कर सभी विप्र जनों को तिलक लगाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।शोभायात्रा का आरम्भ शिवालिक नगर शिव मंदिर से होकर, भेल मध्य मार्ग भगतसिंह चौक, परशुराम चौक होते हुए परशुराम घाट पर समापन हुआ। इसमें परशुराम अखाड़े द्वारा शस्त्र विद्या का प्रदर्शन किया गया। इसमें मुख्य रूप से अधीर कौशिक का सराहनीय योगदान रहा। शोभायात्रा में धार्मिक जीवंत झांकियों, ढ़ोल और डीजे पर भजन आकर्षण का केंद्र रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *