सरकार बनाने के लिए बूथ का मजबूत होना जरूरी: पुंडीर | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

सरकार बनाने के लिए बूथ का मजबूत होना जरूरी: पुंडीर

विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी के सहसपुर विधान सभा क्षेत्र के बूथ वक्ताओं की कार्यशाला बड़ोवाला में संपन्न हुई। कार्यशाला में 210 बूथ के वक्ताओं ने प्रतिभाग किया। 23 और 24 नवंबर को सभी वक्ता अपने बूथ का सत्यापन करेंगे। शनिवार को हुई कार्यशाला का शुभारंभ सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने किया। विधायक ने कहा कि बूथ जीतने से ही सरकार संभव है। हर बूथ पर 80 फीसदी से अधिक मत भाजपा के पक्ष में पड़ें, यह सुनिश्चित करना बूथ वक्ताओं का दायित्व है। कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने की राह प्रत्येक पोलिंग बूथ से होकर ही गुजरती है। कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि अपने बूथ को मजबूत करें। बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता को जन संपर्क अभियान चलाना होगा। मतदाताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी मुहैया करानी होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ के प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क करना होगा। इस दौरान विधान सभा प्रभारी संजय गुप्ता, ओमवीर सिंह राघव, अरुण मित्तल, सुखदेव फर्सवाण, नवीन रावत, विनोद कश्यप, मंजू नेगी, बीना रतूड़ी, गोविंद गुसाईं, अरविंद सोलंकी, बल बहादुर थापा आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *