भाजपाइयों ने की लालकृष्ण आडवाणी की दीर्घायु की कामना की | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपाइयों ने की लालकृष्ण आडवाणी की दीर्घायु की कामना की

ऋषिकेश। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय में उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का 94वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपाइयों ने लालकृष्ण आडवाणी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
सोमवार को बैराज स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के 94वें जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आडवाणी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने विभिन्न पदों पर उत्कृष्ट कार्य किया और अपने कार्यों से देश का गौरव बढ़ाया। उनका अनुभव वर्तमान पीढ़ी सहित आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। कहा कि विद्वान, कुशल राजनेता और सर्वाधिक सम्मानित नेताओं में से एक लाल कृष्ण आडवाणी के विशिष्ट योगदान को भारत हमेशा याद रखेगा। उन्होंने भाजपा को आकार देने और मजबूत बनाने के लिए कई दशकों तक कठिन संघर्ष किया। इस दौरान विस अध्यक्ष ने 94 लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित किए। मौके पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रचारक चिंतामणि, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष माधवी गुप्ता, उर्मिला त्रिवेदी, हेमलता चौहान, प्रधान सोबन सिंह केंतुरा, प्रधान अनिल कुमार, अनीता तिवारी, कविता साह, समा पंवार आदि उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *