‘घर-घर भाजपा हर घर भाजपा‘ अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ता ने की बैठक | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

‘घर-घर भाजपा हर घर भाजपा‘ अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ता ने की बैठक

हरिद्वार।  विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किए जा रहे ‘घर-घर भाजपा हर घर भाजपा‘ अभियान को लेकर भाजपा हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने निर्मला छावनी में बैठक कर अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने तथा संचालन महामंत्री तरूण नैय्यर ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बेहद कम समय बचा है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा शुरू किए जा रहे ‘घर-घर भाजपा हर घर भाजपा‘ अभियान के तहत सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार करें तथा प्रत्येक घर पर पार्टी का स्टीकर लगाएं। महामंत्री तरूण नैय्यर, दिनेश पांडे, नवीन झा, गगन नामदेव ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पहले से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर प्रदेश में एक बार फिर सरकार का गठन करेगी। इस दौरान अभियान के संयोजक मंडल का गठन करते हुए मंडल महामंत्री इष्टदेव सोनी को संयोजक एवं को ऋषि चौहान को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे ,महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष अंजू भादवा, इष्ट देव सोनी, गौरव भारद्वाज, वात्सल्य बासु, युवा मोर्चा महामंत्री कमल गुप्ता, रीतू मदान, अंजना चतुर्वेदी, गौरव भारद्वाज, विकल राठी ऋषि चौहान, शिवम ठाकुर, विदेश चौहान, सुरेंद्र मिश्रा, गगन नामदेव, आदित्य झा, राकेश शर्मा, धीरज पंच भैया, गौरव भारद्वाज, पुष्पा, संतोषी, मोनिका धीमान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *