भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद करने का काम किया : डॉ। उदित | Jokhim Samachar Network

Monday, May 13, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद करने का काम किया : डॉ। उदित

रुद्रपुर। असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ। उदित राज ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब तबके के भले के लिए काम किया है। राइट-टू-फूड, राइट टू एजुकेशन के साथ मजूदरों को काम दिलाया। मनरेगा में आज भी सैकड़ों मजदूर काम कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। जिसने सिर्फ उद्योगपतियों का भला किया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की है।
गुरुवार को शहर के होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद करने का काम किया है। गरीब हित के लिए कोई काम नहीं किया। यह सरकार उद्योगपतियों के लिए काम करती है। गरीब तबके के लिए अभी तक कोई काम नहीं किया है। इस शहर को बसाने के लिए वरिष्ठ नेता रहे एनडी तिवारी ने अपना अहम योगदान दिया है, लेकिन अब भाजपा उत्तराखंड को बर्बाद करने में लगी है। अब आधे से ज्यादा उद्योग यहां के बंद हो चुके हैं। कहा यदि दोबारा भाजपा सरकार आती है तो लोगों को यहां से भागना पड़ सकता है। पहाड़ के लोग पलायन को मजबूर होंगे। बोले, भाजपा के पदाधिकारियों को बात ही नहीं करनी आती। फूहड़ता उनके भाषण में नजर आती है। भाजपा गुंडागर्दी पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि इस बार गरीब तबके साथ ही विकास के लिए इस शहर को बचाने के लिए कांग्रेस की सरकार बनाना है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के हाथों को मजबूत करने की बात भी कही। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा के साथ तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *