भाजपा महानगर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को सौंपी विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को सौंपी विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की अध्यक्षता में महानगर कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में पार्टी संगठन के कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए महानगर पदधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई। भारतीय जनता पार्टी महानगर के महामंत्री रतन सिंह चैहान ने बताया अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस 21 जून को मनाया जाएगा, जिसमें भारतीय जनता पार्टी महानगर के कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता, राजेश कंबोज को जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई को जन्म दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के लिए भारतीय जनता पार्टी महानगर महामंत्री रतन सिंह चैहान, भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला को जिम्मेदारी सौंपी गई। 25 जून को आपातकाल काला दिवस के लिए महामंत्री सतेंद्र नेगी व महानगर सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग भाटिया, 27 जून मन की बात का कार्यक्रम के लिए महानगर मंत्री हरीश कोहली और महानगर मंत्री सुनील शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। हरेला पर्व 16 जुलाई के लिए महानगर महामंत्री रतन सिंह चैहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, मेरा बूथ टीकाकरण युक्त के लिए महानगर उपाध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह पुंडीर, आशीष नागरथ को जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *