अल्मोड़ा में भाजपा ने विधानसभा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन | Jokhim Samachar Network

Monday, May 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

अल्मोड़ा में भाजपा ने विधानसभा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

अल्मोड़ा  भारतीय जनता पार्टी जनपद अल्मोड़ा विधानसभा के कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा तथा भाजपा अध्यक्ष रमेश बहुगुणा व विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र नयाल के द्वारा सयुंक्त रुप से किया गया। होटल शैलेश स्थित विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन सोमवार प्रातः होटल शैलेश में विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया। अल्मोड़ा विधानसभा कार्यालय से अल्मोड़ा नगर मंडल, हवालबाग मंडल, अल्मोड़ा ग्रामीण तथा भैंसियाछाना मंडलों में होने वाले पार्टी की आगामी चुनावी गतिविधियां संचालित होंगी। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, महेश नयाल, लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, महिपाल बिष्ट, प्रकाश बिष्ट आदि उपस्थित थे।
–प्रचार वाहन को किया रवाना–
लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज़ करते हुए अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र में प्रचार, प्रसार हेतु एलईडी युक्त प्रचार वाहन पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान सभा संयोजक कैलाश शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट द्वारा झंडी दिखाकर सांसद कार्यालय से रवाना किया गया। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, जे पी नड्डा जिन्दाबाद, पुष्कर सिंह धामी जिन्दाबाद, अजय टम्टा जिन्दाबाद के नारे लगाए।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *