किसान विरोधी है भाजपा सरकार-लाखन सिंह | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

किसान विरोधी है भाजपा सरकार-लाखन सिंह

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के किसान नेता चौधरी लाखन सिंह ने कहा है कि हरियाणा के करनाल में शांति पूर्वक धरना दे रहे किसानों पर लाठीचार्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसान देश का अन्नदाता है और उसके साथ ऐसे व्यवहार को उचित नहीं ठहराया जा सकता है। लखन सिंह ने कहा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पूरे देश का किसान सरकार के खिलाफ है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसानों की मांगे मानने के बजाए सरकार उनका उत्पीडऩ करने की करवाई कर रही है। भारतीय किसान यूनियन किसानों को उनका हक दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है।  5 सितंबर को मुजफ़्फ रनगर में किसानों की सभा में सरकार को जोरदार जवाब दिया जाएगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *