विकास कार्यों का परिणाम है जो राज्यों में आ रही भाजपा सरकार: कौशिक | Jokhim Samachar Network

Saturday, July 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

विकास कार्यों का परिणाम है जो राज्यों में आ रही भाजपा सरकार: कौशिक

हरिद्वार।  उत्तरी हरिद्वार स्थित महादेव नगर नई बस्ती हिल बाईपास रोड पर स्थित नाला निर्माण का शिलान्यास नगर विधायक मदन कौशिक व निर्वतमान पार्षद अनिल वशिष्ठ ने संयुक्त रुप से किया। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार संपूर्ण भारतवर्ष में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित कर रही है। कहा कि निरंतर विकास कार्यों की धारा प्रवाह से आम व्यक्ति के जीवन को सुदृढ़ एवं विकसित किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि भारत के कई राज्यों में भाजपा समर्थित सरकार निरंतर बन रही है। निर्वतमान पार्षद अनिल वशिष्ठ ने कहा कि क्षतिग्रस्त बरसाती नाले के निर्माण के लिए वह काफी समय से प्रयासरत थे। क्षतिग्रस्त नाले से गंदगी अटक जाती थी हिल बाईपास रोड पर गंदा पानी सड़क पर बना रहता था। जिस कारण से क्षेत्रवासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता था। लेकिन नाले के निर्माण के बाद इस प्रकार की समस्या खत्म हो जायेगी। इस दौरान वार्ड अध्यक्ष संजय सुंदर्याल, श्रीप्रसाद कुकरेती, महेंद्र सैनी, संजय उपाध्याय, मुनीष चंद्र शर्मा , विमल त्यागी, देवेश मंमगाई, भोला शर्मा, राजकुमार वर्मा, धीरज पाराशर, राकेश शर्मा, पल्लव मित्तल, सिद्धार्थ, पप्पू पंडित, विनेश शर्मा, विनीत शर्मा, नंदू आदि सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *