हिंदुवादी संगठनों पर विवादित बयान पर भड़के भाजपाई  | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 18, 2024

Select your Top Menu from wp menus

हिंदुवादी संगठनों पर विवादित बयान पर भड़के भाजपाई 

अल्मोड़ा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सल्मान खुर्शीद द्वारा अपनी पुस्तक में हिंदूवादी संगठनों के प्रति की गई विवादित टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने हिंदुत्व के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के प्रति भी गुस्से का इजहार किया। विरोध में भाजपाइयों ने कांग्रेस और सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया। रविवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने नगर के गांधी चौक में विरोध-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता सल्मान खुर्शीद द्वारा अपनी पुस्तक में हिंदूवादी संगठनों की तुलना आतंकी संगठन आईएसएस व बोको हरम से की है, जो सिर्फ उनकी घृणित मानसिकता का परिचायक है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हिंदू धर्म की व्याख्या के नाम पर घृणित अभिवक्ति करने का आरोप लगाया। इस मौक पर पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला, हंसादत्त बवाड़ी, चंदन भगत, विनोद भार्गव, पूर्व कर्नल टीसी पांडे, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा पांडे, सरिता पांडे, सुल्तान खान, वेदप्रकाश, खीम सिंह मेहरा, सुरेंद्र कुमार, नीमा अधिकारी, अभिषेक कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *