भाजपा का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला, प्रवासियों को निशुल्क राशन किट दिए जाने की मांग की | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 18, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला, प्रवासियों को निशुल्क राशन किट दिए जाने की मांग की

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट कर प्रवासियों के मुद्दे को लेकर विस्तृत चर्चा की। भाजपा ने लॉक डाउन के कारण घर वापस पहुंच रहे लोगों को तात्कालिक राहत देने के उद्देश्य से निःशुल्क राशन किट वितरित करने की बात उठाई।
मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान भाजपा अध्यक्ष श्री भगत ने लॉक डाउन के कारण विभिन्न स्थानों में फंसे प्रवासियों की वापसी के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चरणबद्ध रूप से प्रवासियों की वापसी में जुटी हुई है। यात्रा के दौरान भी प्रवासियों का सरकार की तरफ से पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वापस लौटे प्रवासियों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो छोटे-मोटे रोजगार में थे। घर वापसी के बाद ऐसे लोगों के सामने खाद्यान्न का संकट पैदा हो गया है। लिहाजा, सरकार को सभी प्रवासियों को तात्कालिक राहत देते हुए राशन किट का वितरण करना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने प्रवासियों के रोजगार के विषय को लेकर भी  मुख्यमंत्री से चर्चा की और उन्हें अपने सुझाव दिए। भाजपा अध्यक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर मुख्यमंत्री श्री रावत ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाजपा प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत व महामंत्री (संगठन) अजेय के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष खजान दास व डॉ देवेंद्र भसीन शामिल थे। भाजपा प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के दौरान वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *