मलसा गिरधरपुर बूथ पर हार की बेहड़ ने ली नैतिक जिम्मेदारी | Jokhim Samachar Network

Saturday, July 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

मलसा गिरधरपुर बूथ पर हार की बेहड़ ने ली नैतिक जिम्मेदारी

रुद्रपुर अपने गांव मलसा गिरधरपुर बूथ पर हार की विधायक तिलकराज बेहड़ ने नैतिक जिम्मेदारी ली है। बुधवार को विधायक बेहड़ ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर किच्छा विधानसभा में कांग्रेस की हुई हार पर मंथन किया। इसके बाद पत्रकार वार्ता करते हुए विधायक ने बताया कि बीते दो साल में उन्होंने किच्छा विधानसभा में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए हैं। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वह किच्छा विधानसभा में चुनाव जीतेंगे। इसके बावजूद कांग्रेस लगभग आठ हजार वोटों से चुनाव हार गई। कुछ बूथों पर कांग्रेस के जीतने को लेकर वह पूरी तरह आश्वस्त थे। इसमें कांग्रेस कुछ वोटों से पीछे रह गई। इन बूथों में उनका अपना गांव मलसा गिरधरपुर भी शामिल है। बेहड़ ने कहा कि वह अपने गांव से कांग्रेस को नहीं जिता पाए इसके लिए वह अपनी नैतिक हार स्वीकार करते हैं। बेहड़ ने कहा कि यदि उन्हें पहले से अहसास होता तो वह अपनी कमी को दूर करने का प्रयास करने में देर नहीं करते। लोकसभा चुनाव की मतगणना संपन्न होने के बाद किच्छा विधानसभा की बूथवार समीक्षा की गई है। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। किच्छा विधानसभा क्षेत्र में हार की कमियों को दूर करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। आने वाले समय में कमियों को दूर किया जाएगा। क्षेत्र में विकास का कार्य जारी रहेगा। आने वाले समय में नगरपालिका, पंचायत और सहकारिता के चुनाव हैं। इसके लिए शीघ्र ही जनसंपर्क शुरू किया जाएगा। वह किच्छा विधानसभा में कोई चुनाव नहीं हारना चाहते हैं। बैठक में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आगामी सभी चुनाव जीतने का संकल्प लिया है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *