12 मार्च, 2021 को आजादी का ‘‘अमृत स्मरणोत्सव‘‘ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा | Jokhim Samachar Network

Monday, May 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

12 मार्च, 2021 को आजादी का ‘‘अमृत स्मरणोत्सव‘‘ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा

देश की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगाॅठ से 75 सप्ताह पूर्व दिनाॅंक 12 मार्च, 2021 को आजादी का ‘‘अमृत स्मरणोत्सव‘‘ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। प्रदेश में यह कार्यक्रम अल्मोड़ा और देहरादून जनपदों मंे आयोजित होगा इस बात की जानकारी प्रदेश के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने वीसी के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने प्रदेश के दो जनपदों को ‘‘अमृत स्मरणोत्सव‘‘ कार्यक्रम रूप में चुना है। 15 अगस्त, 2022 को स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगाॅठ से 75 सप्ताह पूर्व दिनाॅंक 12 मार्च, 2021 को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने है। मुख्य सचिव ने कहा कि इस दिन स्वतन्त्रता संग्राम से जुड़े लोगो के जीवनवृत्त, देशभक्ति आधारित नुक्कड़ नाटक व सम्मेलन शिक्षण संस्थाओं के माध्यम से निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन, साईकिल व मैराथन रेस, खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम किये जाय। उन्होंने जिलाधिकारियों को इन कार्यक्रमों हेतु समय से व्यवस्था कर कार्यक्रमों को भव्य बनाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि जनपद में उक्त कार्यक्रम रैमजे इण्टर कालेज में होगा। उन्होंने बताया कि यहा पर देशभक्ति आधारित नुक्कड़ नाटक, खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा प्रदर्शनी व महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तिरंगा झण्डा बनाने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्थानीय स्टेडियम में ट्राईकलर गुब्बारों का प्रदर्शन किया जायेगा। ‘‘अमृत स्मरणोत्सव‘‘ कार्यक्रम में चैघानपाटा से साईकिल रैली व मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त कार्यक्रमों के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए उन्हें कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु निर्देशित कर दिया गया है। इस वीसी में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, मुख्य शिक्षाधिकारी एच0बी0 चन्द, महाप्रबन्धन उद्योग डा0 दीपक मुरारी, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, क्रीड़ा अधिकारी सी0एल0 वर्मा, पुरातत्व अधिकारी चन्द्र सिंह चैहान के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *