फसल बीमा के लिए कृषि विभाग 25 अप्रैल से चलाएगा अभियान  | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

फसल बीमा के लिए कृषि विभाग 25 अप्रैल से चलाएगा अभियान 

अल्मोड़ा। कृषि विभाग 25 अप्रैल से 1 मई तक अल्मोड़ा जिले की सभी न्याय पंचायतों में विशेष जागरुकता अभियान चलाएगा। इस दौरान किसानों को फसल बीमा के प्रति जागरुक किया जाएगा। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की जानकारी भी दी जाएगी। मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार ने बताया कि अल्मोड़ा की 95 न्याय पंचायतों में 25 अप्रैल से विशेष जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत किसानों को फसल बीमा के महत्व से रूबरू कराया जाएगा। किसानों को बीमा कराने के तरीके बताए जाएंगे। बीमा के फार्म भी भराए जाएंगे। केसीसी के माध्यम से फसली ऋण लेने वाले किसानों से उनकी सहमति पर संबंधित बैंकों से कृषि बीमे भी कराए जाएंगे। जो किसान फसली ऋण नहीं ले रहे हैं उन्हें भी भी बीमा के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्य कृषि अधिकारी ने काश्तकारों से इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *