भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आप का प्रदर्शन   | Jokhim Samachar Network

Friday, July 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आप का प्रदर्शन  

देहरादून। भ्रष्टाचार एवं महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दून में आराघर चौक पर प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। प्रदेश उपाध्यक्ष डा. आरपी रतूड़ी एवं उमा सिसोदिया की अगुवाई में एकत्र कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रतूडी एवं सिसोदिया ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने बयान में इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों के साथ-साथ नेता भी कमीशन ले रहे हैं। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, कई घटनाक्रम से प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा पूरी तरह से बेबुनियाद है। गढ़वाल मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह कमीशनखोरी की वजह से ही उत्तराखंड में आए दिन सड़कें, पुल आदि गिरते रहते हैं, क्योंकि सभी निर्माण कार्यों में कमीशन चलता है। इसी वजह से इनमें निम्न गुणवत्ता वाले सामान का प्रयोग होता है। इस दौरान हिम्मत सिंह बिष्ट, डीके पाल, नासिर खान, विपिन खन्ना, कमलेश रमन, प्यारा सिंह, अशोक सेमवाल, सुधा पटवाल, विपिन नेगी, तोमर, गौरव कपूर, बलवंत पवार, ऋत्विक बहुगुणा, आयुष, मुन्ना, अदनान, दानिश, शाकिर आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *