केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़के आप पदाधिकारी | Jokhim Samachar Network

Sunday, April 28, 2024

Select your Top Menu from wp menus

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़के आप पदाधिकारी

रुद्रपुर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को आप के पदाधिकारियों ने लोकतंत्र की हत्या बताया है। आम आदमी पार्टी के काशीपुर जिलाध्यक्ष सुभाष व्यापारी व रुद्रपुर जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह ने प्रेसवार्ता कर कहा कि ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि भारत में कई नेताओं के खिलाफ घोटाले की जांच आज ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। जबकि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत केंद्र सरकार के इशारे पर बिना किसी सूबत के यह कार्रवाई की गई है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *